Himachal News: हिमाचल प्रदेश के CM पर जयराम ठाकुर ने बोला हमला, हरियाणा के विधायक शिमला में कैद

हिमाचल प्रदेश के CM पर जयराम ठाकुर ने बोला हमला, हरियाणा के विधायक शिमला में कैद

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर लोकतंत्र के नाम पर ढोंग रचने का आरोप लगाया है। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की आलाकमान पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा के कांग्रेसी विधायकों को शिमला में मेहमान की तरह नहीं, बल्कि कैदियों की तरह भारी पुलिस पहरे में रखा गया है।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर प्रश्न उठाते हुए कहा, "जो नेता देशभर में लोकतंत्र बचाने का शोर मचाते हैं, आज उन्होंने ही अपने विधायकों की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया है।" नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या इन विधायको को अपनी आवाज उठाने का कोई संवैधानिक हक है या नहीं।

सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा- ठाकुर

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार और पूरा प्रशासन विधायकों के ऐशो-आराम का पूरा ख्याल रख रहा है, ताकि उनका बाहरी दुनिया से किसी प्रकार का कोई संपर्क न हो सकें। बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की आंतरिक फूट पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी को अपने ही चुने प्रतिनिधियों पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्हें इस तरह कैद कर के रखा है।

हिमाचल के विधायक की हालत हरियाणा जैसी होती- जयराम ठाकुर

बीजेपी नेता नेता ने हिमाचल के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी मैदान में उतारा है उसी तरह अगर हिमाचल प्रदेश में भी अपने प्रत्याशी उतारे होते तो आज हरियाणा के जैसी हालत हिमाचल की भी होती। वे भी किसी गुप्त स्थान पर कैद नजर आते।

Created On :   14 March 2026 11:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story