Assam AAP Candidates List: असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 14 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 14 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव तारीखों के ऐलान होने से पहली अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव तारीखों के ऐलान होने से पहली अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 14 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। जानकारी के मुताबिक, निवार्चन आयुक्त आज (रविवार) शाम तक असम समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

आप उम्मीदवारों की लिस्ट

दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी और अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) के बीच गठबंधन होने वाला है। जिसको लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है।

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने विजय को शामिल होने के लिए 80 सीटें देने की पेशकश की है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विजय ने मुख्यमंत्री पद की पेशकश की है।

Created On :   15 March 2026 11:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story