Tamil Nadu Politics: विजय की TVK के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है BJP? अलायंस बनाने के लिए भाजपा की खास पेशकश

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। विधानसभा चुनाव 2026 से पहले तमिलनाडु में सियासी गरमा-गर्मी बढ़ गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं, यह बातचीत अब आखिरी दौर में पहुंच गई है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी ने कहा सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति,पूरे देश को करता है रिप्रेजेंट, BJP MP ने कहा सदन में अनाप-शनाप बोलकर बाधा डालना उनका काम
TVK के साथ लड़ना चाहती है बीजेपी?
न्यूज रिपोर्ट्स में सूत्रों के के हवाले से बताया गया है कि भाजपा ने विजय की पार्टी को गठबंधन में शामिल करने के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीजेपी ने TVK को करीब 80 सीटें देने की पेशकश की है। साथ ही विजय को उपमुख्यमंत्री बनाने का सुझाव भी दिया गया है।
यह भी पढ़े -मोदी सरकार की मंशा,महिलाओं को चुनाव में जनगणना और परिसीमन से पहले मिल सकता है मौका,आगामी विधानसभा चुनाव का गेमचेंजर
विजय बनना चाहते हैं CM!
आपको बता दें कि, कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि विजय मुख्यमंत्री पद चाहते हैं। इसी वजह से बातचीत में अभी पूरी सहमति नहीं बन पाई है और चर्चा जारी है। बताया जा रहा है कि बीजेपी विजय को एनडीए के साथ लाने के लिए कई तरीके अपना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक दूसरे राज्य के उपमुख्यमंत्री के जरिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तमिलनाडु में कई बार चुनाव बहुत कम वोटों के अंतर से तय होते हैं। ऐसे में विजय की बड़ी फैन फॉलोइंग बीजेपी के लिए चुनाव में फायदा पहुंचा सकती है। इसी कारण पार्टी विजय के साथ आने की कोशिश कर रही है।
Created On :   15 March 2026 12:53 PM IST













