मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी से लेकर देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में लोग गर्मी से परेशान

दिल्ली-यूपी से लेकर देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में लोग गर्मी से परेशान
देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। लेकिन इसी बीच बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में चलिए मौसम विभाग के अपडेट के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मार्च से 19 मार्च के बीच दिल्ली, यूपी से लेकर करीब 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं की भी संभावना है, जिनकी स्पीड 50 से 65 तक दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां खतरनाक हीटवेव की भी चेतावनी जारी की है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सकता है। वहीं, उत्तर भारत में लोगों के लिए खासतौर से चेतावनी जारी की गई है। बिहार और ओडिशा में भी हीटवेव का खतरा देखने को मिल रहा है।

किन राज्यों में बारिश की संभावना?

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच 20 राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसमें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कश्मीर, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, हिमालयी पश्चि बंगाल और सिक्किम के कई इलाके शामिल हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

अगले 5-6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है। 15 मार्च से 16 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तथा 14 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 मार्च से 16 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश बर्फबारी के भारी आसार हैं।

Created On :   15 March 2026 1:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story