170 दिन बाद रिहाई: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सोनम वांगचुक के खिलाफ लगा NSA सरकार ने हटाया, अब होंगे रिहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने आज 14 मार्च 2026 को, लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर सोनम वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को हटा दिया है, अब उनकी रिहाई हो सकती है। सरकार ने यह निर्णय लद्दाख में शांति, संवाद और सामान्य स्थिति बहाल करने के उद्देश्य से लिया गया है। होम मिनिस्ट्री के अनुसार वांगचुक ने NSA के तहत अपनी हिरासत की अवधि का करीब आधा हिस्सा पूरा कर लिया है।
आपको बता दें 24 सितंबर 2025 को लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग में उन पर हिंसक प्रदर्शनों के भड़काने के आरोप में लद्दाख प्रशासन ने उन्हें 26 सितंबर 2025 को हिरासत में लिया गया था। वो लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने अपने पति की गिरफ्तारी को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी थी। अब गृह मंत्रालय ने वांगचुक की NSA हिरासत को रद्द कर दिया है। वांगचुक लगभग 6 महीने की हिरासत पूरी कर चुके है, गिरफ्तार होने के बाद से जोधपुर जेल में है।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, अनुवाद बिलकुल सटीक होने चाहिए AI के युग में ऐसी गलती कैसे?
आपको बता दें लेह में हिंसा के दौरान 4 लोगों की जान चली गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। एनएसए कानून सरकार को ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने का अधिकार देता है जिनसे राष्ट्र की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा हो। इस कानून के तहत ऐसे व्यक्ति को 12 महीनों तक नजरबंद रखा जा सकता है।
Created On :   14 March 2026 1:06 PM IST








