मौसम अपडेट: यूपी, बिहार से लेकर देश के लगभग 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

यूपी, बिहार से लेकर देश के लगभग 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। इसी बीच अब बारिश लोगों का हाल बेहाल कर सकती है। मौसम विभाग ने करीब 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में मौसम बदलता जा रहा है। मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। इसी बीच अब बारिश और आंधी का विक्राल रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मार्च से लेकर 19 मार्च तक यूपी, हरियाणा, राजस्थान के साथ 18 राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस वक्त लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस समय 50 से 70 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान किसानों को खास ध्यान रखने को कहा गया है। इसी बीच कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के लिए अहम अलर्ट जारी किया गया है।

किन राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी में आज बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 10 से 15 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं भी चलेंगी। वहीं, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 17 मार्च के समय तेलंगाना में छिटपुट बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली और तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं। 16 से 17 मार्च को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और माहे में बारिश हो सकती है।

किन राज्यों में लू की संभावना?

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण हीटवेव की संभावना है। वहीं, ओडिशा में 13 और 14 मार्च को लू चल सकती हैं। साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, सौराष्ट्र, कच्छ और झारखंड में भी हीटवेव की संभावना है। गुजरात, कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है।

Created On :   14 March 2026 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story