CBSE Cheating Rule: CBSE ने चीटिंग को लेकर किया बड़ा बदलाव, नकल करते हुए पकड़े जाने पर पास होना मुश्किल!

CBSE ने चीटिंग को लेकर किया बड़ा बदलाव, नकल करते हुए पकड़े जाने पर पास होना मुश्किल!
सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल को कम करने के लिए नियमों में सख्ती से बदलाव किए हैं। अगर कोई भी छात्र अब नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको किसी भी सब्जेक्ट में पास नहीं किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में चीटिंग को रोकने के लिए एक बड़ा और बहुत ही सख्त फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अगर कोई भी छात्र एग्जाम के समय नकल करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसको संबंधित सब्जेक्ट के रिजल्ट में रद्द कर दिया जाएगा। अब उस छात्र को उस विषय को छठे या सातवें सब्जेक्ट के अंकों से बदलकर भी पास होने वाली सुविधा को हटा दिया गया है। अभ छात्रों के लिए पास होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही चीटिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है।

पहले क्या थी सीबीएसई बोर्ड की व्यवस्था?

सीबीएसई बोर्ड की पहले की व्यवस्था की बात करें तो, अगर कोई भी स्टूडेंट किसी एक सब्जेक्ट में नकल करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसका रिजल्ट उस विषय में रद्द कर दिया जाता था। तो वो अपने एक्स्ट्रा यानी छठे या सातवें विषय के अंकों से उस विषय को बदल सकता था। इस नियम के छात्र कुल अंकों के आधार पर आराम से पास हो जाया करते थे। सीबीएसई के बीते हुए रिकॉर्ड्स के मुताबिक, साल 2025 की मेन परीक्षाओं में करीब 30 से 40 प्रतिशत छात्र ऐसे थे जिन्हें अनुचित साधन के तहत पकड़े जाने के बाद भी अतिरिक्त विषय के अंकों की मदद से पास कर दिया जाता था।

सीबीएसई ने बदले नियम

बोर्ड की समीक्षा बैठक में ये देखा गया है कि अतिरिक्त विषय के अंकों से पास होने की व्यवस्था का कई छात्र गलत फायदा उठा रहे हैं। इससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। इस वजह से ही सीबीएसई ने इस नियम में बदलाव करने का फैसला लिया है। साथ ही चीटिंग के मामले पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान लागू किया है। सीबीएसई की तरफ से लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई छात्र किसी भी सब्जेक्ट में नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको उस विषय के परिणाम में रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही उस विषय को किसी भी अतिरिक्त विषय के अंकों से भी नहीं बदला जाएगा। ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा जाएगा। साथ ही उनको उस सब्जेक्ट का पेपर फिर से देना होगा।

10वीं और 12वीं दोनों में होगा लागू

यह नया नियम साल 2026 से सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं पर लागू रहेगा। छात्रों के लिए जरूरी सलाह सीबीएसई के इस फैसले से साफ हो गया है कि बोर्ड परीक्षा में अनुशासन और ईमानदारी सबसे अहम है। अगर कोई भी छात्र चीटिंग करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसको सीधे तौर से नुकसान झेलना पड़ेगा।

Created On :   14 March 2026 3:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story