टीबी के खिलाफ क्रिकेट मैदान में उतरे सांसद और दिल्ली पुलिस, जागरूकता के लिए खेला टी20 मैच

टीबी के खिलाफ क्रिकेट मैदान में उतरे सांसद और दिल्ली पुलिस, जागरूकता के लिए खेला टी20 मैच
टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और 'टीबी मुक्त भारत-टीबी हारेगा, देश जीतेगा' को लेकर दिल्ली में सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच दिल्ली में क्रिकेट मैच खेला गया। क्रिकेट में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'टीबी-मुक्त भारत' टी20 मैच पर कहा, "मैं सभी सांसदों और पुलिस के अधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं कि जागरूकता के लिए हम टीबी-मुक्त क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और 'टीबी मुक्त भारत-टीबी हारेगा, देश जीतेगा' को लेकर दिल्ली में सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच दिल्ली में क्रिकेट मैच खेला गया। क्रिकेट में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'टीबी-मुक्त भारत' टी20 मैच पर कहा, "मैं सभी सांसदों और पुलिस के अधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं कि जागरूकता के लिए हम टीबी-मुक्त क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।

टीबी-मुक्त भारत प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। ये एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लाखों लोगों की जान जाती है। हम इसे लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ये छिपाने की बात नहीं है, इसका उपचार किया जा सकता है। इसलिए आज दिल्ली में सभी सांसद और पुलिस अधिकारी एकत्रित हुए हैं। यहां ये फर्क नहीं पड़ता कि कौन जीतेगा या कौन हारेगा। टीबी हारेगा, देश जीतेगा।"

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच आज मेजर ध्यानचंद में खेले जाने वाले 'टीबी मुक्त भारत' जागरूकता क्रिकेट मैच पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम लोग टीबी के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। देश में एक अभियान जारी है और हमने बहुत हद तक इस पर विजय प्राप्त कर ली है कि किसी को टीबी से जान न गंवानी पड़े। इसके बहुत से इलाज व सावधानियां आ चुकी हैं और लोग उसे लेकर जागरूक हों, इस संबंध में हम क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। आज एक तरफ सांसदों की टीम रहेगी और दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की टीम होगी और हम प्रदर्शन मैच खेलने जा रहे हैं।"

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "संविधान क्लब ऑफ इंडिया ने सांसदों के बीच मैच आयोजित करने की इस परंपरा को कायम रखा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय में ऐसे मैच लोकसभा और राज्यसभा में हुआ करते थे। आज का मैच सांसद और पुलिस के बीच है। यह मैच टीबी मुक्त भारत की जागरूकता के लिए भी आयोजित किया जा रहा है।"

--आईएएनएसवीसी

ओपी/वीसी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 12:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story