Assam Assembly Election 2026: असम में 9 अप्रैल में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारतीय चुनाव आयोग ने 15 मार्च (रविवार) को असम के साथ देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया है कि असम में 9 अप्रैल से विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।
क्या है असम विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल?
केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि असम में चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 16 मार्च, 2026 (सोमवार) को जारी किया जाएगा। इसके बाद 23 मार्च तक चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरे जाएंगे। 24 मार्च को नॉमिनेशन की स्क्रूटनी की आएगी। इसके बाद अगर किसी भी उम्मीदवार को अपना नाम वापस लेना है तो वो 26 मार्च तक ले सकते हैं। इसके बाद 9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके बाद 4 मई को असम में हुए चुनाव की गिनती की जाएगी और रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।
SIR के बाद असम के वोटर लिस्ट में कितने वोटर्स मौजूद?
असम में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चलाई थी। इसमें चुनाव आयोग ने असम के निवासियों के घर-घर जाकर सर्वे किया और राज्य के वास्तविक निवासियों और फर्जी मतदाताओं की पहचान की थी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने असम की आखीरी वोटर लिस्ट जारी की थी। असम की आखिरी वोटर लिस्ट में एसआईआर के बाद करीब ढाई करोड़ मतदाताओं के नामों की पुष्टि की गई थी। इसमें पुरुष वोटर्स 1.25 करोड़ हैं और महिला वोटर्स भी करीब 1.25 करोड़ ही हैं। वहीं, राज्य में थर्ड जेंडर के लोगों की संख्या 343 है।
Created On :   15 March 2026 7:08 PM IST













