Odisha Fire Incident: कटक के सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 10 मरीजों की झुलसने से मौत, मुआवजे का ऐलान

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक में स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 3 बजे अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 मरीजों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट के संघर्ष पर पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तेल और LPG किल्लत पर क्या बोले?
#WATCH | Odisha: A fire broke out at Trauma Care ICU of S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack. Fire brigade present at the spot for firefighting operations. Visuals from the spot. More details awaited. pic.twitter.com/KZVF5wOy4V
— ANI (@ANI) March 16, 2026
यह भी पढ़े -मोदी सरकार की मंशा,महिलाओं को चुनाव में जनगणना और परिसीमन से पहले मिल सकता है मौका,आगामी विधानसभा चुनाव का गेमचेंजर
ICU मे लगी आग?
बताया जा रहा है कि आग अस्पताल की पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। उस समय वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन असली कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।
मुआवजे की घोषणा
घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सुबह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही, इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश भी दिए हैं।श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज कटक का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां ओडिशा के अलग-अलग इलाकों से लोग इलाज के लिए आते हैं।
हर तरफ धुआं ही धुआं
एक मरीज के रिश्तेदार, ज्ञान रंजन नायक ने कहा कि हम रात के करीब 2-2.30 बजे बाहर सो रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई और मेरी नींद खुल गई। तभी मैंने देखा कि हर तरफ धुआं ही धुआं था। अचानक, AC में आग लग गई। आग बुझाने वाला सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इसलिए, जो दमकल गाड़ियां यहां पहुंचीं, उनसे बहुत मदद मिली। लेकिन कई लोगों की मौत हो गई है।
Created On :   16 March 2026 9:14 AM IST













