Odisha Fire Incident Update: कटक अस्पताल आग हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवार के लिए 2-2 लाख रुपये, घायलों के लिए भी राशि घोषित

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा अस्पताल आग हादसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति दुख जाहिर किया है। इसी के साथ उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान किया। आपको बता दें कि, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशी दी जाएगी।
यह भी पढ़े -मोदी सरकार की मंशा,महिलाओं को चुनाव में जनगणना और परिसीमन से पहले मिल सकता है मौका,आगामी विधानसभा चुनाव का गेमचेंजर
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट के संघर्ष पर पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तेल और LPG किल्लत पर क्या बोले?
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
मुआवजे की घोषणा
उन्होंने आगे कहा कि PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
क्या है पूरा मामला?
मालूम हो कि, ओडिशा के कटक में स्थित श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 3 बजे अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 मरीजों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई।
ICU मे लगी आग?
बताया जा रहा है कि आग अस्पताल की पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। उस समय वहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगी।
Created On :   16 March 2026 11:52 AM IST













