विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में 1 फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग, सीट शेयरिंग में जुटी बीजेपी,DMK ने किया दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा

तमिलनाडु में 1 फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग, सीट शेयरिंग में जुटी बीजेपी,DMK ने किया दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा
भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा SIR के बाद चुनाव,डीएमके प्रवक्ता सलेम धरणीधरन ने कहा चुनाव मेरे सीएम का टेस्ट है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने चुनाव की तारीख की घोषणा पर कहा यहां चुनाव 23 तारीख को हैं। हमारे पास 40 दिन हैं, हम खुश हैं कि हमारे पास अपनी सीट शेयरिंग आदि की प्लानिंग करने का समय है। मैं SIR के जरिए एक शुद्ध वोटर लिस्ट लाने के लिए चुनाव आयोग, केंद्र सरकार की शुक्रगुजार हूं। पहले मुख्यमंत्री ने इसका विरोध किया था और कहा था कि इससे सभी अल्पसंख्यक मतदाताओं के वोट काट दिए जाएंगे, और आज चुनाव आयोग ने साफ़ कहा है कि किसी भी अवैध वोटर को वोट नहीं डालने दिया जाएगा, इसलिए यह लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है। मौजूदा सरकार के खिलाफ बहुत एंटी-इनकंबेंसी है, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे।


5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर डीएमके प्रवक्ता सलेम धरणीधरन ने कहा, "चुनाव मेरे सीएम का टेस्ट है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, उन्होंने जो कई स्कीम शुरू कीं - महिलाओं के लिए फ्री ट्रैवल, लड़कियों का 1000 रुपये की फीस पर सरकारी कॉलेज में एडमिशन, तमिलनाडु को भारत के लिए इंस्पिरेशन बना रही हैं। BJP समेत कोई भी पार्टी 2021 से 2026 तक सीएम द्वारा पहले से लागू की गई स्कीमों को शामिल किए बिना अपना मैनिफेस्टो जारी नहीं करती, कोई एंटी-इनकंबेंसी नहीं है।

उन्होंने आगे कहा चुनाव सीएम के चेहरे के बारे में नहीं, बल्कि विपक्ष का चेहरा जानने के लिए होगा। सीएम के चेहरे पर ओपिनियन पोल में मेरे सीएम टॉप पर हैं और कोई नंबर 2,3 या 4 नहीं है, विपक्ष के चेहरे के लिए कई लोग मुकाबला कर रहे हैं जिनमें एडप्पादी पलानीस्वामी, अन्नामलाई, एक्टर विजय शामिल हैं। अगर चुनाव अगले हफ्ते भी होते, तो हमें 200 से ज्यादा सीटें जीतने का 100% यकीन है।


Created On :   15 March 2026 7:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story