राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार में NDA के 5 दल, 5 सीट, मतदान से ठीक एक दिन पहले हुआ मॉक पोल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने राज्यसभा चुनाव पर कहा आज मॉक पोल कराया गया, सभी विधायकों का प्रशिक्षण कराया गया जिससे कोई गलती न हो, तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए उन्हें होटल में रखना पड़ रहा है। हमारे 202 विधायक हैं, हमने तो उन्हें होटल में नहीं रखा क्योंकि हमें अपने विधायकों पर पूरा विश्वास है।
यह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव बिहार की सभी सीटों पर जीत को लेकर एनडीए उत्साहित, महागठबंधन ने कहा- एक सीट होगी हमारी
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा हमारे यहां लगातार बैठक चल रही है और तैयारी भी चल रही है कि किस तरह से चुनाव में भाग लेना है जिससे हमारा एक भी वोट अमान्य न हो। NDA के पांचों उम्मीदवार जीत रहे हैं।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कल परिणाम आएगा। दावा कोई भी कुछ कर ले। हकीकत यही है कि NDA ने 5 प्रत्याशी दिए हैं और हमारे पांचों नेता कल राज्यसभा सदस्य बनेंगे।
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव पर कहा हमारे साइड से कोई तकनीकी गलती न हो इस चीज का बार-बार ध्यान रखने को कहा जा रहा है, कल के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और सुबह जाकर हम सबसे पहले वोट करने वाले हैं 5 सीट NDA जीत रही है और NDA बहुत मजबूत है।
JDU नेता नीरज कुमार ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "राज्यसभा के कल के प्रस्तावित मतदान के लिए सारी औपचारिकताएं जिम्मेदारी ये सभी प्रक्रिया को पूरा कर कल का खुशनुमा दिन होगा। 5 सीट NDA गठबंधन जीतेगा। इस संकल्प के साथ जिम्मेदारी के साथ बैठक समाप्त हुई है।
Created On :   15 March 2026 7:43 PM IST













