विधानसभा चुनाव 2026: चुनावी तारीखों की घोषणाओं पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बयान, सवाल और चुनाव के बीच ईसी की विश्वसनीयता

चुनावी तारीखों की घोषणाओं पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बयान, सवाल और चुनाव के बीच ईसी की विश्वसनीयता
AIUDF के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने जहां-जहां भाजपा सरकार नहीं है वहां स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव हो , चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा

डिजिटल डेस्क, रांची। चार राज्य व एक यूटी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा पर CPI नेता डी. राजा ने ईसी पर सवाल उठाते हुए कहा बहुत से प्रश्न उठाए जा रहे हैं, बहुत से मुद्दे उठाए जा रहे हैं, चुनाव आयोग को विश्वसनीयता से उसपर जवाब देना चाहिए। चुनाव आयोग जनता को खुद पर यकीन नहीं दिला पा रही। हमने देखा कि बिहार में क्या हुआ, मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसे निष्पक्षता से एक संवैधानिक संस्था की तरह व्यवहार करना चाहिए। इसे लोगों को चुनाव आयोग पर शक करने या सवाल उठाने का मौका नहीं देना चाहिए। अगर वैध मतदाताओं को मतदान करने से रोका जाएगा तो जाहिर है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठेंगे।

AIUDF के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा हमारी पार्टी इस घोषणा का स्वागत करती है, चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि जहां-जहां भाजपा सरकार नहीं है वहां स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव हो। शासन को मजबूत करना चाहिए, किसी की तरफदारी नहीं होनी चाहिए, हमारा यही कहना है कि किसी भी दल के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, हम भाजपा को हटाना चाहते हैं, सभी गैर भाजपा दल को मैं आग्रह करूंगा कि सब मिलकर भाजपा को हटाने की कोशिश करें।

CPI-M सांसद जॉन ब्रिटास ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा हमें खुशी है कि चुनाव जल्दी हो रहे हैं। LDF पिछले कुछ हफ्तों से लेफ्ट सरकार की कामयाबियों को बता रहा है, हमें लगता है कि केरल के लोग राज्य के विकास के बारे में जानते हैं। हम उम्मीदवारों के नामों के साथ तैयार हैं, कोई भ्रम नहीं है। हम चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे थे, हम उत्साहित हैं, हमें लगता है कि LDF लगातार तीसरी बार केरल में सत्ता में आएगी।

केरल भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा 9 तारीख को केरल भाजपा को वोट देगा क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का विकास मॉडल चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल और भारत के लिए बहुत कुछ किया है। लोग अब LDF और UDF से तंग आ चुके हैं, लोग अब भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों से तंग आ चुके हैं, इसलिए लोग NDA को वोट देंगे और हम जीतेंगे।

JMM सांसद महुआ माजी ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा पांच राज्यों में चुनाव है, बाकी राज्यों में 1 चरण में है और पश्चिम बंगाल में 2 चरण में चुनाव है। पश्चिम बंगाल में भी एक चरण में चुनाव होता। वहां काफी हंगामा हो रहा है। SIR को लेकर प्रदर्शन हो रहा है, ममता बनर्जी भी SIR को लेकर धरने पर बैठी थी। ऐसे माहौल में क्या होगा इसपर लोगों की नजर है। अभी देश संकट में है, जिस तरह से ईरान-इजरायल का युद्ध चलता ही जा रहा है, हमारे देश में उनके कारण जो LPG गैस की किल्लत हो रही है, ऐसे माहौल में चुनाव की घोषणा होना बहुत बड़ी बात है। सब अच्छे से हो हम यही मनाएंगे।

Created On :   15 March 2026 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story