विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है, पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल,जबकि दूसरे फेज़ की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने उनकी कॉलोनी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने ये प्रचार भारतीय चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले किया। आपको बता दें चुनाव आयोग ने चार स्टेट व एक यूटी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है, पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल,जबकि दूसरे फेज़ की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। जबकि मतगणना 4 मई को होगी।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा आज 4 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। हमें इसकी चिंता नहीं है क्योंकि हमारे संगठन का साल भर लोगों के साथ संपर्क रहता है।

उन्होंने आगे कहा लोग TMC के साथ हैं, भाजपा को 20 सीटें भी मिल गई तो बहुत है। हकीम ने आगे कहा, भाजपाई हम पर हमला करते हैं लेकिन क्या वे हमें रोक पाए? वे हमें मार सकते हैं, हम तो गुंडे नहीं है, उनके पास गुंडे हैं लोगों का आशीर्वाद हमारे पास है।

Created On :   15 March 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story