विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी आचार संहिता लगने से पहले खेला ब्राह्मण कार्ड, पुजारियों की मानदेय राशि बढ़ाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी आचार संहिता लगने से पहले खेला ब्राह्मण कार्ड, पुजारियों की मानदेय राशि बढ़ाई
500 रूपए बढ़ने के साथ ही अब पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को हर महीने ₹2,000 मिलेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चार राज्य व एक यूटी की तारीखों के साथ आज हो जाएगी, इसी के साथ आचार संहिता भी लग जाएगी। उससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है, ममता ने इनकी मानदेय राशि बढ़ा दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को मिलने वाले महीने के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की गई है, जिनकी सेवा हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है। इस बदलाव के साथ, उन्हें अब हर महीने ₹2,000 मिलेंगे। साथ ही, पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों द्वारा सही तरीके से जमा किए गए सभी नए एप्लीकेशन को भी राज्य सरकार ने मंज़ूरी दे दी है।

सीएम बनर्जी ने कहा हमें ऐसा माहौल बनाने पर गर्व है जहाँ हर समुदाय और हर परंपरा को महत्व दिया जाता है और उसे मजबूत किया जाता है। हमारी कोशिश यह पक्का करना है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के रखवालों को वह पहचान और मदद मिले जिसके वे हकदार हैं।

Created On :   15 March 2026 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story