EC Press Conference: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा से पहले संजय राउत ने EC पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग रविवार शाम को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इससे पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच शिवेसना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने चुनावी तारीखों की घोषणा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शायद बीजेपी ऑफिस में होगी।
यह भी पढ़े -दिन में सिर्फ 2 से 3 घंटे नजर आती है फ्रांस की अनोखी सड़क, चंद्रमा से है 'पैसेज डू गोइस' का कनेक्शन
चुनाव आयोग पर संजय राउत ने कसा तंज
संजय राउत ने कहा कि आज का जो चुनाव आयोग है वो बीजेपी की विस्तारित शाखा है। यदि चुनाव आयोग बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में अपनी प्रेस वार्ता करे तो भी हमें आश्चर्य नहीं होगा। इस चुनाव आयोग पर हमें विश्वास नहीं है। ये बीजेपी के लिए काम करने वाले लोग हैं। पूरा चुनाव आयोग बीजेपी के दबाव में काम करता है।
बता दें, इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने है। इसे लेकर चुनाव आयोग आज (रविवार) शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान करेगा। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होने जा रहा है।
मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम और पुडुचेरी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े -तृणमूल-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प मामले में पुलिस ने 5 और लोगों को किया गिरफ्तार, कुल 9 की गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल में 8 चरण में हुआ था विधानसभा चुनाव
बता दें, पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। 2 मार्च 2021 को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद, पहले चरण में 27 मार्च, दूसरे में एक अप्रैल, तीसरे में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, 5वें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल, 7वें चरण में 26 अप्रैल और 8वें चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।
2 मई को विधानसभा चुनावों की घोषणा की गई, जिसमें टीएमसी फिर से विजयी रही। बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए पिछली बार 12 मार्च 2021 को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।
राज्य में एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसी दिन 140 सदस्यीय केरल विधानसभा और 30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा के लिए मतदान हुआ। 2021 में असम में तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराए गए।
Created On :   15 March 2026 4:04 PM IST












