UP News: राज्यों के इलेक्शन से पहले ज्ञानेश कुमार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, चुनाव आयोग पहले निष्पक्षता का भरोसा दिलाए

राज्यों के इलेक्शन से पहले ज्ञानेश कुमार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, चुनाव आयोग पहले निष्पक्षता का भरोसा दिलाए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार (15 मार्च) की शाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले समाजवादी पार्टी के चीफ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर हमला बोला है।

विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के पहले सपा चीफ ने पत्रकारों से कहा, "चुनाव आयोग को कई बार सवालों का सामना करना पड़ा है। चाहे वह एसआईआर (मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भेदभाव हो या उपचुनाव में सरकार द्वारा वोटों की हेराफेरी, कई सवाल उठे हैं।"

निष्पक्ष चुनाव करके दिखाए आयोग- अखिलेश

उन्होंने कहा "चुनाव आयोग जब आज कई राज्यों में चुनाव की घोषणा करने जा रहा है, तो चुनाव आयोग यह भरोसा दिलाए कि निष्पक्ष चुनाव होगा और कहीं किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। यह संवैधानिक संस्था है, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि उनकी विश्वसनीयता पर कोई सवाल न खड़े हो।"

भाजपा रिस्पेकटेड चाहती है- सपा नेता

बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा नेता ने कहा, TMC (तृणमूल कांग्रेस) को भाजपा से कोई डर नहीं है, ममता के हाथों बीजेपी वाले रिस्पेक्टेड हार चाहते हैं। बंगाल के लोग जागरूक हैं, और वहां ममता बनर्जी एक बार फिर सीएम बनने जा रही हैं। बीजेपी पार्टी की बेईमानी बंगाल के लोग जानते हैं" उत्तर प्रदेश के लोगों ने बहुत करीब से देखा है।

Created On :   15 March 2026 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story