92वीं कांशीराम जयंती: मायावती और चंद्रेशखर ने बसपा संस्थापक कांशीराम को किया नमन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम को, आज उनकी जयंती पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने नमन किया। इस मौके पर बीएसपी चीफ ने ने अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा उन्होंने परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की ‘सोच एवं मूवमेन्ट’ को पूरे देश में ज़िन्दा करके व उनके कारवाँ को आगे बढ़ाकर सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाने के मिशन हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करके लगातार कड़ा संघर्ष किया तथा जाति के आधार पर तोड़े और पछाड़े गये लोगों को ’बहुजन समाज’ की एकता में जोड़ने के उस ऐतिहासिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये, बी.एस.पी. के ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने व पूरी जिद के साथ चुनावी सफलता अर्जित करने के संकल्प को दोहराया, जिसके लिए मैं पार्टी प्रमुख के रूप में, सभी लोगों का तहेदिल से आभार, धन्यवाद व शुक्रिया अदा करती हूँ।
यह भी पढ़े -कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा लेटर, मरणोपरांत कांशीराम को इस पुरस्कार से सम्मानित करने की उठाई मांग
साथ ही, उन्होंने यह आह्वान भी किया कि ’बहुजन समाज’ के लोग ’बी.एस.पी. मूवमेन्ट से जुड़कर मिशनरी व ईमानदार अम्बेडकरवादी बने’ और अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें ताकि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में देश के बहुजनों के हित, कल्याण, उत्थान तथा उनकी सुरक्षा व आत्म-सम्मान हेतु प्रदत्त अधिकारों को ज़मीन पर लागू करके वे भी, गुलामी और लाचारी के त्रस्त जीवन से मुक्ति पाकर, रोटी-रोज़ी-युक्त अच्छे दिन वाला खुश एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें, जो कि मान्यवर कांशीराम जी का मिशन व उनका जीवन संदेश भी।
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कांशीराम पूरे भारत में एकमात्र ऐसे शख्स हैं जिन्होंने कमजोर वर्गों को नेतृत्व दिया। जिनका कभी प्रधान नहीं बनता था उनका विधायक, सांसद और मंत्री बना है। बाबा साहेब अंबेडकर के बाद के कुशल नेतृत्व के कारण ये हो पाया। उनकी जयंती के अवसर पर मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और देशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं देता हूं।
Created On :   15 March 2026 7:52 PM IST












