Rahul Gandhi Letter: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा लेटर, मरणोपरांत कांशीराम को इस पुरस्कार से सम्मानित करने की उठाई मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेता कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। कांग्रेस सांसद ने आगे पत्र में बताया कि उन्होंने (कांशीराम) भारतीय राजनीति की दिशा बदलने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बहुजन समाज और गरीब वर्गों में राजनीति की चेतना जगाने का कार्य किया है। उनके प्रयासो की वजह से भारतीय लोकतंत्र की नींव को बल मिला।
राजनीति में कांशीराम जी का योगदान
कांग्रेस सांसद ने आगे अपने लिटर में लिखा कि आज हम कांशीराम जी की जयंती मना रहे हैं। इस दौरान उनके जीवन और योगदान को याद किया जा रहा है। उन्होंने आगे पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए लिखा कि कांशीराम को मरणोपरांत देश के सम्मानित भारत रत्न से नावाज जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि कांशीराम जी ने कहा था कि उनका वोट, उनकी आवाज और उनका प्रतिनिधित्व है। यह देश सभी जाति-धर्म को लोगों का है। उनके प्रयासों से कई लोग राजनीति को न्याय और समानता प्राप्त करने का जरिया बनाना शुरू किया।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर 'पिकनिक मनाना' सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन गुरु प्रकाश
निचले पायदान पर खड़े समाज को समर्पित
राहुल गांधी ने अपने पत्र में आगे लिखा कि हमारे देश का संविधान हर भारतीय को समानता, गरिमा और भागीदारी का वादा करता है। उन्होंने आगे कहा कि कांशीराम जी ने अपने जीवन में निचले पायदान पर खड़े रहने वाले समाज को समर्पित कर दिया। कई सालों से बुद्धिजीवी, नेता और सामजिक कार्यकर्ता उन्हें भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा राहुल गांधी ने बताया कि हाल ही के दिनों में वो लखनऊ के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर नेताओं और प्रतिभागियों ने इस मांग को उठाया था।
Created On :   15 March 2026 5:03 PM IST













