Assembly Election: 'PM मोदी प्रचार के दौरान किस पर देंगे भाषण' विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान

PM मोदी प्रचार के दौरान किस पर देंगे भाषण विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान
भारतीय निर्वाचन आयोग आज शाम तक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग आज शाम तक पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने चुनाव तारीखों के ऐलान के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने का काम किया है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी के रैली के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के बयान देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगो में गलत जानकरी और डर का माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है।

कांग्रेस महासचिव ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे 2026 के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करेगा। जी2 की ओर से इसे मंजूरी मिल चुकी होगी, क्योंकि जी1 ने उद्घाटन, रिबन काटने, ध्वजारोहण और शुभारंभ जैसे समारोहों का यह दौर पूरा कर लिया होगा। चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता (MCC) जल्द ही लागू होने वाली है, लेकिन 2014 से इसे मोदी की चुनावी आचार संहिता का पर्याय माना जाता रहा है - जो मानहानि, गाली-गलौज, धमकियों, भय फैलाने और झूठ का वायरस फैलाने से भरी होगी।"

पूर्व सांसक की प्रतिक्रिया

पार्टी के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "हम इसका स्वागत करते हैं। हम इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, इसकी घोषणा बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि आपके बारे में पहले से ही बहुत संदेह हैं, लेकिन कम से कम इतनी बेशर्मी से घोषणा न करें। प्रधानमंत्री लगातार घोषणाएं करते रहते हैं और फिर अचानक आपको तारीखों की घोषणा करने का ख्याल आता है।"

Created On :   15 March 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story