विधानसभा चुनाव 2026: चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले शाह ने असम की राजधानी गुवाहाटी से कांग्रेस पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्य के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे, उन्होंने कहा जब कांग्रेसियों की सरकार आई उन्होंने असम को घुसपैठियों की पनाहगाह बनाया था। हमने वादा किया था कि हम असम को घुसपैठिया मुक्त बनाएंगे और हिमंता बिस्वा सरमा ने 1 लाख 51 बीघा भूमि घुसपैठियों से मुक्त कराई। मैं लोगों को कहना चाहता हूं कि तीसरा जनादेश दे दीजिए, हम असम से नहीं पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे।
यह भी पढ़े -असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 14 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
शाह ने युवा शक्ति समारोह को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस ने कभी असम की संस्कृति, कला, भाषा का कभी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस के जमाने में असम विद्रोह का स्थान बना था, सैकड़ों युवा मारे गए, हमने 2020 में बोडो शांति समझौता, 2021 में कार्बी शांति समझौता किया, 2022 में आदिवासी शांति समझौता किया, 2023 में DNLA समझौता किया और 2024 में ULFA समझौता करके असम को शांत बनाने का काम किया।
Created On :   15 March 2026 3:36 PM IST













