विधानसभा चुनाव 2026: ममता बनर्जी को भाजपा, NDA हरा सकती है, अठावले का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार राज्यों और एक यूटी में विधानसभा चुनाव होने है, थोड़ी देर पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है।, उससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा पांच राज्यों के जो चुनाव होने वाले हैं उसमें NDA हर राज्य में मजबूत है, चार राज्यों में हमारी सरकार आएगी ऐसा मुझे विश्वास है। केरल में भी भाजपा की ताकत बढ़ रही है।
यह भी पढ़े -केरल चुनाव शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी का दावा, कहा- नेमोम में भाजपा की संभावनाएं पूरी तरह खत्म
उन्होंने आगे कहा पांचों राज्यों में NDA सरकार बने इसके लिए हमारा प्रयत्न है। ममता बनर्जी को भाजपा, NDA हरा सकती है, 2022 में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना थी लेकिन ममता बनर्जी सहानुभूति के कारण सत्ता में आई, पांच सालों में वहां जो अत्याचार हुए, वहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई, गुंडागर्दी बढ़ गई है इसके लिए ममता दीदी की सरकार जिम्मेदार है। इसलिए अब वहां भाजपा, NDA की सरकार आएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा हम सभी राज्यों में जीतेंगे क्योंकि राज्य और केंद्र में जब समान सरकार होती है तो प्रदेश में विकास होता है, प्रदेश आत्मनिर्भर होता है इसलिए सभी राज्यों में NDA की सरकार बन रही है क्योंकि लोगों को विकास चाहिए।
Created On :   15 March 2026 4:33 PM IST













