राज्यसभा चुनाव 2026: बिहार की राजधानी पटना में NDA की बैठक, सत्तारूढ़ दलों ने विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। कल 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, उससे पहले बिहार की राजधानी पटना में सियासी गर्मी तेज है। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा हम अपने नेता से ये सामान्य शिष्टाचार भेंट है, पांचों के पांच हमारे उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा यदि आरजेडी किसी विधायक को नजरबंद किया है और विधायक की शिकायत आएगी तो उस पर कानून अपना काम करेगा।
यह भी पढ़े -राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत तय, विपक्ष को हार की चिंता विजय चौधरी
राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार शिवेश राम ने कहा बीजेपी-NDA एक साथ हैं, जीत में कहीं कोई कमी नजर नहीं आ रही है। पांच के पांच उम्मीदवार जीतेंगे, INDI गठबंधन के पास 35 विधायक हैं, वे कहां से संख्या बल लेकर आएंगे? मैं बार-बार कह रहा हूं कि NDA गठबंधन एक साथ है, हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े -दिल्ली में बिहार का वांटेड आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
JDU विधायक श्याम रजक ने कहा बैठक लगातार चल रही है। NDA गठबंधन हमारा परिवार है और इस परिवार का दायित्व व कर्तव्य है कि हम सब मिले-जुले। चुनाव के समय मिलने-जुलने का दौर तेज होता है। अन्य कोई बात नहीं है,विपक्षी लोग वादे वाले लोग हैं हम लोग निर्णय को सतह पर स्थापित करने वाले लोग हैं।
बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने कहा यह बैठकें स्वाभाविक है, हमारे 5 उम्मीदवार हैं। NDA के जितने घटक दल हैं सभी की बैठक हो रही है। चुनावी प्रक्रिया के विषय में बताया जा रहा है। इस बार हमारे बहुत सारे नए विधायक भी हैं इसलिए पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए बैठक हो रही है।
JDU विधायक शालिनी मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "NDA पांचों सीटें जीतेगी, उसकी पूरी तैयारी है, वे(RJD) लोग बहुत असुरक्षित हैं, जिन्हें अपने विधायकों पर विश्वास नहीं होता वही ऐसा करते हैं।
Created On :   15 March 2026 3:52 PM IST












