विधानसभा चुनाव 2026: चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद TMC और कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और ईसी पर किया प्रहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज 15 मार्च को भारतीय चुनाव आयोग ने चार राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी राज्यों में एक चरण में मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल (पहला फेज) और दूसरा फेज 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि अन्य जगह 9 अप्रैल को मतदान होगा , सभी जगह एक साथ 4 मई को काउंटिंग होगी।
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, हिंदुस्तान पूरी दुनिया में यहां के लोकतंत्र, चुनाव के लिए मशहूर है, हमेशा यहां का चुनाव एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, उसी कड़ी में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होंगे। पश्चिम बंगाल में हमारी मांग थी कि एक चरण में चुनाव हो, चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है कि निष्पक्ष चुनाव हो और इसके लिए उन्होंने 2 चरणों में पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा की है। यह तारीख और आगे बढ़ाई जा सकती थी। हमारी मांग है कि एक भी वैध मतदाता पश्चिम बंगाल में मतदान करने से वंचित न रहे।
यह भी पढ़े -असम, पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
TMC नेता कुणाल घोष ने चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार की बदले की राजनीति, बंगाल को वंचित करने की राजनीति, बंगाली भाषा का अपमान, बंगाल के लोगों का अपमान करने के खिलाफ, SIR के नाम पर वे जो लोगों को परेशान कर रहे हैं, उसके खिलाफ पश्चिम बंगाल वोट करेगा। BJP और भी बुरी तरह हारेगी। TMC 250 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। ममता बनर्जी 250 से ज्यादा विधायकों के साथ सत्ता में वापस आएंगी।
Created On :   15 March 2026 5:05 PM IST












