बीजेपी की चुनावी रणनीति तैयार: उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय, जनता तक इन मुद्दों को लेकर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव साल 2027 में होने वाले हैं। लेकिन इसके पहले ही वहां पर बीजेपी सक्रिय हो गई है। राजधानी देहरादून में पार्टी के नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग में राज्य के सभी पार्टी विधायक, कैबिनेट मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए थे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़े -बिपिन रावत कभी स्वीमिंग पूल में छलांग न लगा पाने पर मिली थी 'सजा', फिर लिखी देश के पहले सीडीएस बनने की इबारत
बैठक का मुख्य उद्धेश्य
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्धेश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी प्रकार से जनता तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए अभी सक्रिया करना है। पार्टी नेतृत्व ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं और विकास कार्यों की सूचना घर-घर तक पहुंचाना है। ताकि जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंच सके।
चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी
इस मीटिंग में विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को यह समझाया गया कि जनता से बातचीत कैसे बढ़ाई जाए। साथ ही उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए कैसे प्ररित किया जाए। इस दौरान पन्ना प्रमुख से लेकर संगठन मंत्री स्तर तक के नेताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिनके बारे में विस्तार से समझाया गया।
सीएम ने बैठक में क्या कहा?
बीजेपी की इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) को लेकर भी चर्चा की गई है, क्योंकि राज्य में यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़े तकनीकी पहलुओं के बारे में समझाया गया। साथ ही सक्रिय और निष्क्रिय वोटर्स की किसी प्रकार पहचान की जा सके। इस मीटिंग में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उनका कहना है कि सरकार विकास और जनसेवा के एजेंडे पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें हर घर तक पहुंचा सके।
Created On :   15 March 2026 4:19 PM IST












