Baramati By Election 2026: 'सोचा नहीं था उपचुनाव कराने की जरूरत...', अजित दादा को याद कर भावुक हुए रोहित पवार

सोचा नहीं था उपचुनाव कराने की जरूरत..., अजित दादा को याद कर भावुक हुए रोहित पवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 15 मार्च को देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ आयोग ने 6 राज्यों की 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। इनमें महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट भी है, जो कि पूर्व एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी।

चुनाव आयोग की तारीखों की घोषणा के बाद एनसीपी (एसपी) विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बारामती विधानसभा क्षेत्र में, जहां सिर्फ जीत के अंतर की चर्चा होती थी, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वहां उपचुनाव कराना पड़ेगा, लेकिन दुर्भाग्य से, अजित दादा हमें छोड़कर चले गए हैं और आज बारामती विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा हो गई है। कभी-कभी हकीकत कल्पना से भी ज्यादा भयावह होती है।'

कब है चुनाव?

बारामती विधानसभा सीट पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और रिजल्ट 4 मई को आएगा। इससे पहले 30 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी होगी। 6 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। इसके बाद 7 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 अप्रैल 2026 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।

Created On :   15 March 2026 10:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story