Delhi Police News: आप नेता नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर उठाए प्रश्न, CM के संरक्षण में चल रहा नशा और अपराध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में चल रहे नशे और अपराध को लेकर CM रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का बयान सामने आया है। उसने कहा कि हम नशे के कारोबारियों और अपराधियों को पकड़ते हैं लेकिन ऊपर से फोन आता है तो छोड़ना पड़ जाता है। आप नेता ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में राज्य में नशे का कारोबार चल रहा है।
सौरभ भरद्वाज ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल
उन्होंने एक्स पर लिखा, ''एसएचओ कह रहे हैं कि हमलोग नशे के कारोबारी और अपराधियों को पकड़ते हैं तो CM से ऑर्डर आता और इन्हें छोड़ना पड़ जाता है, हमारे हाथ कटे हुए हैं। CM रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा और अपराध चल रहा है। ये खुलासा खुद पुलिस अधिकारी कर रहे हैंए।''
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
इस मामले पर दिल्ली पुलिस सफाई दे रही है। दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की DCP आकांक्षा यादव ने कहा, " जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह भारत नगर पुलिस स्टेशन का है। इसमें एक पुलिस अधिकारी आरोप लगा रहा है कि राजनैतिक प्रतिनिधियों के दखल की वजह से अपराधियों और नशीले पदार्थों व अन्य अपराधों में शामिल लोगों को छोड़ दिया जाता है।''
उन्होंने कहा, ''मैं यह साफ करना चाहती हूं कि लोगों से बातचीत के दौरान, इंस्पेक्टर राजीव जो अशोक विहार के ATO हैं और भारत नगर के SHO का काम देख रहे थे- ने एक गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की है। यह टिप्पणी तथ्यों के हिसाब से गलत है और किसी भी तरह से दिल्ली पुलिस के रुख को नहीं दर्शाती है। उन्होंने यह बयान अपनी निजी हैसियत से दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और उन्हें तुरंत उनके पद से हटाकर 'लाइन' भेज दिया है। नियमों और कानूनों के मुताबिक जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।"
Created On :   16 March 2026 12:09 AM IST












