Rajya Sabha Polls 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज होगी वोटिंग, जानें किस राज्य में कितनी सीटें?

राज्यसभा चुनाव के लिए आज होगी वोटिंग, जानें किस राज्य में कितनी सीटें?
देश में आज (16 मार्च, सोमवार) को दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज (16 मार्च, सोमवार) को दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक आज सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक तक मतदान होगा। इसके बाद 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। बता दें कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने जा रहा है, जिस वजह से ये चुनाव हो रहे हैं।

मतदान के जरिए देश के 10 राज्य - महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, असम, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की 37 सीटों पर नए सांसद चुने जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र की हैं।

इसके बाद 6 सीटें तमिलनाडु, 5 सीटें बंगाल, 5 सीटें बिहार, 4 सीटें ओडिशा, 3 सीटें असम, तेलंगाना-छत्तीसगढ़ व हरियाणा में 2-2 सीटें और हिमाचल प्रदेश की एक सीट है। बता दें कि राज्यसभा सांसद सीधे जनता के जरिए नहीं बल्कि उनके द्वारा चुने गए विधायकों के मतदान से बनते हैं।

Created On :   16 March 2026 12:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story