MP Ravi Kishan: सांसद रवि किशन ने बंगाल की CM ममता बनर्जी पर बोला जमकर हमला, खेला होबे...दीदी की विदाई तय

सांसद रवि किशन ने बंगाल की CM ममता बनर्जी पर बोला जमकर हमला, खेला होबे...दीदी की विदाई तय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए नेताओं के बीच में बयानबाजियां तेज हो गई हैं। इसी बीच बीजेपी नेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, वहां की जनता विकास और योजनाओं का लाभ चाहती है। यही कारण है कि TMC (तृणमूल कांग्रेस) का इस बार जनता सफाया करेगी, यह लगभग तय है।

गोरखपुर बीजेपी सांसद रवि किशन ने बंगाल CM पर हमला बोलते हुए कहा कि, "आप वहां जाएंगे तो बंगाल में कई जगह आपको ऐसा लगेगा कि ये 'मिनी पाकिस्तान' हैं।" उन्होंने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी के कोलकत्ता रैली का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, इस बार दीदी जा रही हैं। आप गारंटी के साथ लिख लीजिए।" रवि किशन ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, उन्होंने कहा ममता ने बंगाल को ऐसा बना रखा है जब वहां आप कई जगह जाएंगे तो आपको लगेगा कि यह 'मिनी पाकिस्तान' है।

उन्होंने कहा "वहां (पश्चिम बंगाल) की जनता भी जान गई है। वह महादेव और मां दुर्गा को धन्यवाद देते हैं कि अब वहां की जनता जाग गई है। रवि किशन ने कहा "विपक्ष का विरोध तब होता है, जब उन्हें पता होता है कि वे ये चुनाव और ये प्रदेश हारने जा रहे हैं।" रवि ने कहा कि कल कोलकाता में हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण उनको वहां सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग आए थे।

Created On :   16 March 2026 1:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story