बजट सत्र का दूसरा हाफ: आज खत्म हो सकता है विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन, LPG संकट पर पक्ष-विपक्ष में तकरार जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संसद के लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में आज बजट सत्र के दूसरे हाफ का दूसरा हफ्ते के दूसरे दिन की कार्यवाही की शांतिपूर्ण शुरुआत हुई।
यह भी पढ़े -झारखंड विधानसभा में गूंजा एलपीजी किल्लत का मुद्दा, बोले मंत्री- आपूर्ति में कमी से चिंताजनक स्थिति हुई
निम्न सदन में प्रश्नकाल चल रहा है, जबकि राज्यसभा में सूचीबद्ध बिजनेस के बाद शून्यकाल की शुरुआत हुई है। उच्च सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अनुपूरक अनुदान मांगों से संबंधित विधेयक पर चर्चा होनी है। जबकि लोकसभा में आज रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर बहस जारी रहेगी।
आज बजट सत्र से निलंबित विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन खत्म हो सकता है। स्पीकर आज इसका ऐलान कर सकते है। इस संबंध में बीते दिन स्पीकर कक्ष में आयोजित एक सर्वदलीय बैठक में सहमति बन गई थी। बैठक में तख्तियां लेकर सदन में न आने की बात पर भी सहमति बनी। एलपीजी संकट को लेकर पक्ष-विपक्ष में गहमा गहमी हुई।
Created On :   17 March 2026 12:48 PM IST












