हमलों से नहीं भरा ट्रंप का मन: ईरान-वेनेजुएला के बाद अब एक और देश पर हमले की तैयारी में US प्रेसिडेंट

ईरान-वेनेजुएला के बाद अब एक और देश पर हमले की तैयारी में US प्रेसिडेंट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का युद्धोन्माद अभी भी खत्म नहीं हुआ, वो क्यूबा पर हमला करने का मन बना रहे है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला और ईरान पर हमला करने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का युद्धोन्माद खत्म नहीं हो रहा है, अब ट्रंप का मन क्यूबा पर हमला करने की तैयारी में है, इसकी जानकारी खुद यूएस प्रेसिंडेट ने सार्वजनिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। दो देशों पर हमला करने के बाद भी ट्रंप का मन शांत नहीं हो रहा है। ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर मीडिया से कहा मैं क्यूबा को आजाद भी करा सकता हूं और उस पर कब्जा भी कर सकता हूं। मैं इसके साथ जो चाहूं वो कर सकता हूं। क्यूबा अभी बहुत कमजोर स्थिति में है। आपको बता दें अमेरिका ने क्यूबा पर आर्थिक दबाव बनाया हुआ है।

आपको बता दें पहली बार 67 वर्षों से एकदलीय शासन वाला क्यूबा भारी दबाव में है। ट्रंप चाहता है कि क्यूबा को आर्थिक रूप से अमेरिका पर निर्भर बनाया जाए और वो क्यूबा के राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करना चाहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इसी साल के शुरुआती महीने जनवरी की 3 तारीख से क्यूबा संकट की शुरुआत हुई, जब अमेरिकी सेना ने क्यूबा के सहयोगी देश वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल कर अरेस्ट कर अपने साथ न्यूयॉर्क ले गई। अभी वो वहीं की जेल में कैद है। अमेरिका ने इसके बाद क्यूबा की भी नाकेबंदी कर दी, तेल आपूर्ति बाधित कर दी। जिसके चलते वहां ऑयल नहीं पहुंच रहा है जिसकी वजह से क्यूबा में पावर ग्रिड बुरी तरह से प्रभावित है ,बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्यूबा का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ है। ट्रंप ने कहा ईरान युद्ध के बाद क्यूबा से समझौता हो सकता है।

आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया, उसके बाद ईरान के खिलाफ हमला कर जंग छेड़ दी, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट और पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। ट्रंप ने एक पीसी में वामपंथी देश क्यूबा पर भी हमले की अपनी योजना सार्वजनिक की। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा क्यूबा पर कब्जे का सम्मान मैं ही लूंगा और क्यूबा पर कब्जा करना उसे आजाद कराना, ये एक बहुत बड़ा सम्मान होगा।

Created On :   17 March 2026 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story