आम क्षमा कानून के तहत राहत: वेनेजुएला में 379 राजनीतिक कैदियों की रिहाई जल्द, विरोधी नेता को भी मिलेदा फायदा

वेनेजुएला में 379 राजनीतिक कैदियों की रिहाई जल्द, विरोधी नेता को भी मिलेदा फायदा
आम क्षमा कानून के तहत विपक्षी सदस्य, कार्यकर्ता, मानवाधिकार रक्षक, पत्रकार और कई अन्य कैदियों को लाभ मिलेगा। वेनेजुएला ने अमेरिकी दबाव में क्यूबा के सुरक्षा बलों को भी हटाया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला में हाल ही में पारित आम क्षमा कानून के सैकड़ों राजनीतिक कैदियों की रिहाई की जा रही है। इस कानून से 379 लोगों को फायदा होगा। इनमें विरोधी नेता भी शामिल है। हालांकि कैदियों की रिहाई के पीछे कई राजनीतिक कारण बताए जा रहे है। रिहाई को लेकर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज का कहना है कि यह कानून राजनीतिक नेताओं की सहिष्णुता बढ़ाने और देश में नए राजनीतिक मार्ग खोलने का संकेत है।

विशेष आयोग के अध्यक्ष जॉर्ज अरेजा ने जानकारी देते हुए कहा कि 379 क्षमा आवेदन रिसीव हुए हैं और जल्दी ही इनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी होगी। वेनेजुएला के अधिकारियों ने जानकारी दी कि क्षमा कानून से विपक्षी नेता , मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार और कई अन्य कैदियों को लाभ पहुंचेगा।

रिहाई को फोरो पेनाल के अध्यक्ष अल्फ्रेडो रोमेरो ने असमान और असंवैधानिक बताया, कुछ राजनीतिक कैदियों को इस रिहाई से बाहर रखा गया है। जबकि कानून की नजर में सभी कार्यकर्ता समान है, तो सभी पर ये नियम लागू होा चाहिए, लेकिन राजनीति के चलते कुछ पर हो रहा है कुछ पर नहीं। सभी राजनीतिक कैदियों पर ये कानून लागू होना चाहिए।

आपको बता दें कैदियों की रिहाई ही नहीं, वेनेजुएला ने अमेरिकी दबाव में क्यूबा के सुरक्षा बलों को भी हटाया है। लैटिन अमेरिका के सबसे मुख्य वामपंथी गठबंधन को खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार पर दबाव डाला जा रहा है। इसके कारण क्यूबा के सुरक्षा सलाहकार और डॉक्टर वेनेजुएला छोड़ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानाकरी के अनुसार वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अपनी सुरक्षा के लिए वेनेजुएला के अंगरक्षकों को तैनात किया है।

Created On :   22 Feb 2026 11:51 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story