US Bane Ship: अमेरिका ने वेनेजुएला के प्रतिबंधित तेल जहाज को पकड़ा, ऐसे दिया था ट्रंप प्रशासन को चकमा

अमेरिका ने वेनेजुएला के प्रतिबंधित तेल जहाज को पकड़ा, ऐसे दिया था ट्रंप प्रशासन को चकमा
अमेरिका वेनेजुएला पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उसने रविवार को हिंद महासागर से वेनेजुएला से जुड़े एक जहाज को पकड़ लिया है। इसकी पुष्टि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने की है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका वेनेजुएला पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उसने रविवार को हिंद महासागर से वेनेजुएला से जुड़े एक जहाज को पकड़ लिया है। इसकी पुष्टि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने की है। उसने ने बताया कि इस जहाज को पकड़ने के लिए कैरेबियन सागर से पीछा किया गया था और मौका पाकर हिंद महासागर में इसे जब्त कर लिया गया। पेंटागन ने यह भी बताया कि तेल से भरा यह वेरोनिका III जहाज है, जो उन जहाजों में से एक है, जिसे अमेरिकी रेड के दौरान वेनेजुएला से चमका देकर भाग निकला थे।

वेनेजुएला के तेल भंडार पर प्रतिबंध

अमेरिका ने बताया कि यह जहाज वेनेजुएला से कथित अवैध तेल को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। इस वजह से इसे पकड़ा है। कई सालों से वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका प्रतिबंध लगाए हुए हैं, जो अपने कच्चे तेल की ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए गलत झंडे वाले टैंकरों के एक 'शैडो फ्लीट' के तहत काम करता था।

ड्रग्स और भ्रष्टाचार संबंधित मुकदमा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल दिसंबर में प्रतिबंधित टैंकरों को रोकने के आदेश पारित किए थे, ताकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव डाला जा सके। इसके बाद जनवरी में अमेरिकी सैन्य की एक टुकड़ी ने ऑपरेशन चालाय था। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल अमेरिका के न्यूयॉर्क में बंदी बनाकर रखा गया है। उन पर अमेरिका ड्रग्स और भ्रष्टाचार से संबंधी मुकदमा चला रहा है।

ट्रंप के क्वारंटीन को चुनौती देने का प्रयास

अमेरिका के इस अभियान के दौरान वेनेजुएला के तट से 16 टैंकर ट्रंप प्रशासन को चकमा देकर भाग गए थे, जिसमें वेरोनिका III भी शामिल था। रक्षा विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अमेरिका सुरक्षा बलों ने वेरोनिका III पर 'राइट-ऑफ-विजिट, मैरीटाइम इंटरडिक्शन और बोर्डिंग' के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। विभाग ने कहा, "यह जहाज राष्ट्रपति ट्रंप के क्वारंटीन को चुनौती देने की कोशिश कर रहा था और बच निकलने की उम्मीद कर रहा था। हमने कैरेबियन से हिंद महासागर तक इसका पीछा किया, जैसे ही हम उसके पास पहुंचे, हमने इसे रोक दिया।"

Created On :   16 Feb 2026 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story