ट्रंप प्रशासन तानाशाह!: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने पहली बार ट्रंप की पोस्ट पर दिया रिएक्शन, फर्स्ट लेडी मिशेल की तस्वीर मामले में जमकर घेरा

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का रिएक्शन सामने आई है। उन्होंने ट्रंप के फर्स्ट लेडी मिशेल मामले पर रोजदार निशाना साधा है। उन्होंने उनके कुछ मुद्दों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजनीति में सम्मान और लाज की कमी होने लगी है। पूर्व राष्ट्रपति ने पहली बार ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन कार्रवाई लागू करने वाला एजेंट की तुलना तानाशाही से कर दी है।
यह भी पढ़े -ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान के मंत्री ने रखी एक शर्त, 'अब अमेरिका बताए कि उसे ये डील करनी है या नहीं'
ट्रंप पर ओबामा ने साधा निशाना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि अधिकांश अमेरिकियों को इस प्रकार का व्यवहार परेशना करने लगा है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के व्यवहार की वजह से सोशल मीडिया और टीवी शो पर जोकर बन रहे हैं, क्योंकि यह सच बता है। इसके लिए उन लोगों में कोई भी शर्म नहीं बची है। पहले देश में ऐसा नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरो के लिए आपके पास किसी के लिए शिष्टाचार और सम्मान होना बहुत जरूरी है। जो कही गुम हो गया है।
ओबामा ने ट्रंप के इस बयान को गलत बर्ताव बताय है। उन्होंने आगे बताया कि ट्रंप के इस संदेश की वजह से, उन्हें बीच के चुनाव में काफी नुकसान हो सकता है। इसके लिए उन्हें जवाब देश के नागरिक ही देंगे।
ट्रंप के इस बयान पर ओबामा ने दी प्रतिक्रिया
ट्रंप ने 5 फरवरी को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वे पूरे अमेरिका की राजनीतिक स्पेक्ट्रम की अलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने इसे एक सदस्य की लगती बताया है और उसे दोषी माना है। इसके बात उस सदस्य को हटा भी दिया गया। उस वीडियो में मिशेल की तस्वीर पर बंदर का चेहरा लगाकर दिखाया गया है। इस मामले में ओबामा ने ट्रंप को घेरा।
Created On :   16 Feb 2026 1:41 AM IST













