बांग्लादेश: बड़ी जीत के बाद BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, ढाका। 300 संसदीय सीट वाले 13वें आम चुनाव में बंपर जीत के बाद बांग्लादेश की सियासी गद्दी पर बैठने वाले बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान से मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात बीते दिन उनके घर में हुई, दोनों पार्टियों के प्रमुखों के बीच हुई मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है। लेकिन ऐसे समय में मुलाकात होने की चर्चा सियासी गलियारों में खूब हो रही है। तारीक रहमान नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक नाहिद हसन के घर भी जाने वाले थे, लेकिन नहीं गए। नई बीएनपी सरकार मंगलवार दोपहर संसद के साउथ प्लाजा में शपथ लेगी।
यह भी पढ़े -क्या बांग्लादेश के राष्ट्रपति बनेंगे मोहम्मद यूनुस? नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच चर्चा तेज
300 संसदीय सीटों वाले बांग्लादेश में बहुमत के लिए 151 सीटें चाहिए। तारिक रहमान अध्यक्षता वाली बीएनपी को 212 जबकि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी को 77 सीटें मिलीं। जमात चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं आपको बता दें इन संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली। यानि उनकी पार्टी चुनाव में भाग ही नहीं ले पाई। चुनावी नतीजों के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। चुनाव के बाद बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के संबंधों में खटास होने के संकेत मिले थे। दोनों दल अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे।
बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट में लिखा, यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुलाकात हुई। मिली जानकारी अनुसार तारीक रहमान ढाका के वसुंधरा इलाके में जमात प्रमुख के घर बीते दिन रविवार को शाम 7:10 बजे पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का जोरदार अभिवादन किया। दोनों नेताओं के बीच मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हुई। आपको बता दें 12 फरवरी को बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव हुए थे, चुनाव में वोट परसेंट 59 रहा, बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला आम चुनाव था। इन्ही प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना को पीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी और भागकर भारत आ गई थी। जिनमें बीएनपी ने 212 सीटें जीतकर बड़ी भारी जीत हासिल की।
Created On :   16 Feb 2026 12:23 PM IST












