Bangladesh News: क्या बांग्लादेश के राष्ट्रपति बनेंगे मोहम्मद यूनुस? नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच चर्चा तेज

क्या बांग्लादेश के राष्ट्रपति बनेंगे मोहम्मद यूनुस? नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच चर्चा तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) ने प्रचंड जीत हासिल की है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में बीएनपी पार्टी के नेता तारिक रहमान को 209 सीटों पर जीत मिली। अगस्त 2024 में शेख़ हसीना के सत्ता से हटने के बाद ये पहला मौका है जब बांग्लादेश में मतदान हुआ। इसी बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को राष्ट्रपति बनाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

क्या राष्ट्रपति बनेंगे मोहम्मद यूनुस

मोहम्मद यूनुस को सोशल मीडिया पर संवैधानिक पद दिए जाने को लेकर चर्चाएं हो रही है। इस पर BNP नेता तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं, यूनुस ने कहा है कि वह देश को आगे बढ़ाने के लिए सदैव पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।

BNP नेता हुमायूं कबीर ने कहा कि किसे कौन सा डिपार्टमेंट देना है इसके बारे में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। तारिक रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं वे लोकतान्त्रिक सरकार सरकार चाहते हैं। सरकार लोगों की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल करेगी। सांसदों के अनुभव के आधार पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि मोहम्मद शहाबुद्दीन बांग्लादेश के राष्ट्रपति हैं।

बांग्लादेश के लेखक डेविड बर्जमैन ने क्या कहा?

मोहम्मद यूनुस को राष्ट्रपति बनाने की खबरें चल रही हैं। इस पर बांग्लादेश के लेखक डेविड बर्जमैन का कहना है कि अगर यूनुस संवैधानिक पद पर बैठते हैं तो उनका अनुभव बांग्लादेश को मिल सकता है। यूनुस को विदेश नीति पर अच्छी पकड़ है वे तारिक की काफी मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा अगर पीएम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सोच रखने वाले व्यक्ति का साथ मिलता है तो यह सोने पर सुहागा होगा।

Created On :   16 Feb 2026 12:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story