US-Iran War: पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच ईरान ने किया बड़ा दावा, F-35 फाइटर जेट गिराया, पायलट के बारे में क्या जानकारी दी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक नई घटना सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के एफ- 35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इसके बाद उसने दावा किया कि हमने यूएस के एक पायलट को पकड़ लिया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने इस घटना को अंजाम दिया है। ईरान की मीडिया ने बताया कि पायलट ने इजेक्ट किया और सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। तेहरान ने इसकी तस्वीरे साझा की हैं, लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
ईरान ने लड़ाकू विमान गिराए जाने का किया दावा
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यह ईरान का एक प्रमुख सैन्य और अर्धसैनिक बल है। जिसे अक्सर 'इस्लामी क्रांति के संरक्षक' या केवल 'रेवोल्यूशनरी गार्ड्स' के रूप में भी जाना जाता है। खबर है कि आईआरजीसी गार्ड ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। विमान के क्षतिग्रस्त होने के बाद पायलट विमान से कूदना पड़ा। जिससे वह ईरान के बॉर्डर में आ गिरा। इस घटना के बाद अमेरिका को पता चला कि उसका पायल जीवित हो सकता है इसलिए उसने अपने पायलट को ईरान की सीमा से बाहर निकले को कहा।
बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल दोनों ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। जिसमें ईरान के नेता अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद तेहरान ने बड़े पैमाने पर दोनों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। तेहरान की ओर से अमेरिकी व इजरायली ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए।
वर्तमान समय में पूरी दुनिया की नजर इस जंग पर टिकी है। अब देखने वाला यह है कि यह संघर्ष पूरे विश्व को किस दिशा में ले जाएगा। फिलहाल यह घटना एक संभावित बड़े संकट की ओर संकेत करती है।
Created On :   3 April 2026 6:28 PM IST












