Israel-US-Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका से जंग के बीच ईरान का भारत को पैगाम, भारतीयों की सुरक्षा का दिया आश्वासन

मिडिल ईस्ट में अमेरिका से जंग के बीच ईरान का भारत को पैगाम, भारतीयों की सुरक्षा का दिया आश्वासन
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध को शुरू हुए एक महीन से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन, इसके बावजूद यह जंग दिन पर दिन आक्रमक होती जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध को शुरू हुए एक महीन से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन, इसके बावजूद यह जंग दिन पर दिन आक्रमक होती जारी है। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला जारी है। इस बीच मिडिल ईस्ट तनाव में फंसे भारतियों की सलामती के लिए ईरान ने भारत को बड़ा मैसेज दिया है। भारत में ईरानी प्रतिनिधि ने कहा है कि हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं, चिंता कि कोई बात नहीं है।

मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से जारी है जंग

बता दें, अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जंग 28 फरवरी से शुरू हुई थी। अमेरिका-इजराइल के प्रारंभिक संयुक्त हमले के बाद ईरान ने हमले दागने शुरू कर दिए है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई नेता और सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस जंग ने भीषण रूप ले लिया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी मिल्ट्री बेस और सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया। वहीं,इजराइल के कई प्रांतों में एयर स्ट्राइक और सुपर सौनिक मिसाइल से अटैक किया। इतना ही नहीं, ईरान ने खाड़ी देशों में ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला किया। वहीं,ईरान ने इजराइल की 50 कंपनियों पर साइबर अटैक भी किया है।

मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से समुद्री रास्तों में भी खतर मंडरा रहा है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्रमुज बंद करने के बाद से दुनियाभर में गैस-तेल की सप्लाई ठप पड़ गई है। इसका का असर भारत समेत की देशों पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि भारत में तेल की तुलना में गैस की किल्लत ज्यादा देखी जा रही है। नतीजा यह है कि गैस सिलेंडर के दामों की कीमतें आसमान छू रही है।

ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू होने की चर्चा

हालांकि, अब तक ग्राउंड ऑपरेशन पर जंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन इसका खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका लगातार सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेज रहा है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट से तेल और गैस आता है, इसलिए जैसे-जैसे जंग बढ़ता है, तेल के दाम बढ़ने लगते हैं।इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है।

Created On :   2 April 2026 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story