Middle East War: 'अगर संवाद से हल नहीं निकला तो बम...' अमेरिकी रक्षा मंत्री ने एक बार फिर ईरान को दी धमकी

अगर संवाद से हल नहीं निकला तो बम... अमेरिकी रक्षा मंत्री ने एक बार फिर ईरान को दी धमकी
मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान के टॉप लीडरशिप को धमकी देते हुए कहा कि उनकी सेना 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही दावा किया कि ये संघर्ष उनकी शर्तों पर ही समाप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संवाद से किसी हल तक नहीं पहुंचा जा सकेगा तो 'बम के जरिए बातचीत' को विराम दिया जाएगा।

बातचीत का किया दावा

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि ईरान से बातचीत जारी है। जिसमें तेजी भी आई है, लेकिन साथ ही कहा कि सैन्य ऑप्शन भी खुले हैं। उनका कहना है, "अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) भी कर सकता है। हालांकि, शायद इसकी जरूरत न पड़े।" उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की रणनीति थोड़ी 'अनप्रेडिक्टेबल' है, ताकि दुश्मन का अंदाजा लगाया जा सके की कि उसका अगला कदम क्या होने वाला है? उन्होंने आगे बताया, "आप कोई युद्ध तब तक न तो लड़ सकते हैं और न ही जीत सकते हैं, जब तक आप अपने विरोधी को यह बता दें कि आप क्या करने को तैयार हैं और क्या नहीं, जिसमें जमीनी सैनिकों की तैनाती भी शामिल है।"

अमेरिका का विरोध क्या सोच रहा?

पीट हेगसेथ ने यह भी कहा, "हमारा विरोधी इस समय सोच रहा है कि ऐसे 15 अलग-अलग तरीके हैं जिनसे हम जमीनी सैनिकों के साथ उन पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका उन विकल्पों को अमल में ला सकता है या शायद हमें उनका इस्तेमाल करने की जरूरत ही न पड़े। शायद बातचीत से बात बन जाए। मुख्य बात यह है कि इस मामले में अप्रत्याशित बने रहें, निश्चित रूप से किसी को भी यह न पता चलने दें कि आप क्या करने को तैयार हैं और क्या नहीं।"

Created On :   31 March 2026 11:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story