पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल -अमेरिका की नजर ईरान के यूरेनियम भंडार पर है, हमारी संयुक्त सेना ने ईरानी सैन्य ताकत को किया कमजोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजराइल संयुक्त सैन्य अभियान को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। नेतन्याहू ने दावा किया है कि संयुक्त ऑपरेशन से ईरान कमजोर हुआ है और अमेरिका-इजराइल गठबंधन मजबूत होकर उभर रहा है। ईरान के अंदर अस्थिरता बढ़ रही है। हालांकि इजराइली पीएम ने ऑपरेशन कब खत्म होगा इस संबंध में कोई टाइम नहीं बताया ना ही समयसीमा निर्धारित की है। उन्होंने बस भरोसा जताया कि मिशन अपने लक्ष्य तक पहुंचने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। नेतन्याहू ने कहा कि यह ऑपरेशन अब आधे से आगे पहुंच चुका है और इसका अगला मुख्य लक्ष्य ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना या हटाना है।
यह भी पढ़े -भारत आने वाले विमान पर अमेरिका का हमला, भड़क उठा ईरान, उठाई दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग
नेतन्याहू ने एक साक्षात्कार में न्यूजमैक्स से बातचीत करते हुए दावा किया कि इस अभियान में अब तक कई अहम सफलताएं हासिल की हैं। उनके मुताबिक, ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। नेतन्याहू ने इस सैन्य कार्रवाई को सिर्फ मौजूदा खतरे से निपटने का नहीं, बल्कि भविष्य में संभावित बड़े संकट को रोकने का प्रयासरत कदम बताया। इजराइली पीएम ने कहा ईरान परमाणु हथियार बनाने और उन्हें अमेरिकी शहरों तक पहुंचाने की कैपेसिटी विकसित कर रहा है। इस युद्ध का मकसद इसी खतरे को रोकना है।
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का ये भी कहना है कि अब संयुक्त ऑपरेशन का फोकस ईरान के यूरेनियम भंडार पर है। ट्रंप ने भी इस सामग्री को ईरान से हटाने और अंतरराष्ट्रीय निगरानी में देने की मांग की है। यानि अब इजराइल -अमेरिका की नजर ईरान के यूरेनियम भंडार पर है।
यह भी पढ़े -होर्मुज स्ट्रेट से निकलने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी में ईरान, संसद की सुरक्षा समिति से मिली हरी झंडी , तिलमिलाया अमेरिका
नेतन्याहू ने कहा इजराइल -अमेरिका की संयुक्त सेनाओं ने ईरान की सैन्य ताकत को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसमें ईरान के मिसाइल सिस्टम, हथियार फैक्ट्रियों और परमाणु प्रोग्राम से जुड़े कई प्रमुख वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। इससे ईरान को गंभीर झटका लगा है। इजराइल पीएम ने आगे कहा ईरान की मिसाइल क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया है, फैक्ट्रियां तबाह कर दी हैं और उनके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम लोगों को खत्म किया है।
Created On :   31 March 2026 10:16 AM IST













