US-Israel Iran War: ईरान ने तुर्की के तरफ दागी बैलेस्टिक मिसाइल, NATO के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने किया तबाह, अंकारा ने दावा करते हुए दी चेतावनी

ईरान ने तुर्की के तरफ दागी बैलेस्टिक मिसाइल, NATO के मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने किया तबाह, अंकारा ने दावा करते हुए दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में आए दिन हमले तेज हो रहे हैं। इस बीच तुर्की का बड़ा बयान सामने आया है। उसका कहना है कि ईरान की तरफ से दागी जाने वाली बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, अंकारा। मिडिल ईस्ट में आए दिन हमले तेज हो रहे हैं। इस बीच तुर्की का बड़ा बयान सामने आया है। उसका कहना है कि ईरान की तरफ से दागी जाने वाली बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई उसके एयरस्पेस पर गिरने से पहले गी गई है। उसका आगे कहा कि इस मिसाइल को पूर्वी भूमध्य सागर में NATO के हवाई और मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तबाह किया है। इस घटना की वजह से ईरान और तुर्की के बीच में तनाव एक बार फिर बढ़ सकता है। तुर्की ने दावा किया कि यह हमला उसके एयरस्पेस पर चौथी बार किया है।

खतरे की कोई बात नहीं

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वो अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए हर पर सतर्क है। उसने आगे कहा कि इस प्रोजेक्टाइल का पहले से ही पता लगा लिया था और इससे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं पैदा नहीं होता है, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। तुर्की ने आगे बताया कि इससे यह दिखाई देता है कि उनका मौजूदा समन्वित डिफेंस सिस्टम की मजबूती को दर्शाता है।

दोनों देशों के बीच बढ़ा और तनाव?

मंत्रालय ने आगे बताया कि अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि देश के भूभाग और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अहम उपाय बिना किसी हिचकिचाहट के लिए लागू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस बात पर बल दिया गया है कि पूरे इलाके में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से देखा जा रहा है। मार्च महीने में यह ऐसी चौथी घटना देखने को मिली है। इससे दोनों देशों के बीच कई स्तरों पर तनाव बढ़ गया है।

रक्षा के लिए निर्णायक कदम

तुर्की ने यह भी कहा कि मिसाइल उसके एयरस्पेस में घुसी। इससे किसी भी देश के लिए गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना जाता है। इस स्थिति में तुर्की और ईरान को औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने इलाके की रक्षा करने के लिए निर्णायक कदम उठाएगा।

Created On :   30 March 2026 11:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story