US-Iran War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के लिए आई बुरी खबर, स्पेन ने बंद किया एयरस्पेस, जानें क्या बोले ट्रंप?

ईरान से जंग के बीच अमेरिका के लिए आई बुरी खबर, स्पेन ने बंद किया एयरस्पेस, जानें क्या बोले ट्रंप?
ईरान जंग के बीच स्पेन ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका के सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच स्पेन ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका के सैन्य विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके साथ ही उसने अपने मिलिट्री बेस के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। देश के रक्षामंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने इसकी जानकारी दी।

मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा कि वे अपने एयरस्पेस और मिलिट्री बेस का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होने वाले किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री के इस फैसले का समर्थन करते हुए देश के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि स्पेन ऐसे किसी युद्ध में साथ नहीं देना चाहता जो बिना किसी कारण के शुरू हुआ हो। बता दें कि इससे पहले स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज भी अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए अटैक की आलोचना कर चुके हैं।

अब स्पेन के इस फैसल के बाद अमेरिका के विमानों को अपना रास्ता बदलाना होगा। हालांकि स्पेन की तरफ से ये स्पष्ट किया गया है कि मानवीय मदद और आपातकालीन उड़ानों के लिए उनका एयरस्पेस यूज किया जा सकता है।

क्या बोले ट्रंप?

उधर, स्पेन के इस फैसले पर अमेरिका भड़क गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पेन पर व्यापारिक कार्रवाई करने की धमकी दी है। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फैसले के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिम तनाव भी बढ़ सकता है। बता दें स्पेन और अमेरिका पश्चिमी देशों के संगठन NATO का हिस्सा हैं।

Created On :   30 March 2026 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story