पश्चिम एशिया संघर्ष: इजराइल की ADAMA कंपनी के मखतेशिम प्लांट पर गिरी ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल,भीषण आग औऱ तबाही ही तबाही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने इजराइल की एक कंपनी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है । जिससे आसपास के इलाके में भीषण आग और तबाही ही तबाही मची है। केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से चारों तरफ जहरीला धुआं फैल रहा है। जिसे लेकर इजराइली सेना ने आसपास के लोगों को घरों में अंदर रहने की चेतावनी जारी की है। फैक्ट्री बियरशेबा शहर के दक्षिण में स्थित नेओत होवाव उद्योग क्षेत्र में है। यह ADAMA कंपनी का मखतेशिम प्लांट है जो कीटनाशक और फसल सुरक्षा से जुड़े केमिकल उत्पाद बनाती है। बताया जा रहा है ये प्लांट चीनी कंपनी सिंजेंटा ग्रुप का है, प्लांट में मिसाइल गिरने से केमिकल के कई टैंकरों में आग लग गई।
यह भी पढ़े -अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत USA त्रिपोली किया तैनात , करीब 3,500 मरीन के साथ CENTCOM क्षेत्र में पहुंचा
फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और डैमेज हुए केमिकल टैंकरों को सील किया। हालांकि अभी भी गैस रिसाव का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अगर गैस रिसाव फैली तो भारी समस्या खड़ी हो सकती है।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट तनाव में पिस रहा लेबनान, इजराइल के 1200 रॉकेट और हिजबुल्लाह के 3500 रॉकेट से मचा कोहराम
आपको बता दें ईरान ने फैक्ट्री वाली घटना के कुछ देर बाद एक और मिसाइल दागी जो बियरशेबा शहर के खुले इलाके में गिरी, जिसका धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के करीब 100 घरों के शीशे टूट गए और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा , इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने इसे लेकर जानकारी दी कि इस मिसाइल के धमाके से उड़े मलबे की चपेट में 11 लोग आए और 20 लोग गहरे सदमे में है, सभी का इलाज चल रहा है। आपको बता दें बीते दिन रविवार को ईरान ने इजराइल पर आठ बार हमले किए। ये हमले उत्तरी और दक्षिणी इजराइल में किए। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर बड़े हमले किए तब से आज तक युद्ध जारी है, और खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
Created On :   30 March 2026 9:29 AM IST













