Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस की अर्थव्यवस्था को बनाया निशाना? कई तेल रिफाइनरियों पर किए मिसाइल और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले

डिजिटल डेस्क, कीव। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से पहले रूस-यूक्रेन के बीच हमले जारी है। इस नए युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन का युद्ध अब एक नए मोड़ की तरफ जाता हुआ नजर आ रहा है। यूक्रेन ने उसकी आर्थिक कमर तोड़ने के लिए ऊर्जा इंडस्ट्री को टारगेट करना शुरू कर दिया है। हाल ही के दिनों में युक्रेन ने रूस की कई तेल रिफाइरी और एक्सपोर्ट टर्मिनल्स पर जबदस्त ड्रोन हमले किए हैं। जिसके कारण रूस की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप
रूसी राष्ट्रपति ने किया बड़े हमलों का दावा
यूक्रेनी सेना का कहना है कि पिछले एक ही हफ्तें में ही रूस में कई बड़े टारगेट किए गए हैं। ये उस अभियान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत पिछले साल से ही हुई थी। उन्होंने इस रणनीति का मकसद बताते हुए कहा कि रूस की उस आय को कमजोर बनाना है, जिसकी सहायता से वह अपनी युद्ध क्षमता पर निर्भर है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके लंबी दूरी वाले ड्रोन पहले से ज्यादा प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि रूस के ऊर्जा ठिकानों पर कम से कम ऐसे 10 बड़े हमले किए गए हैं, इनमें से कुछ हमले उसके काफी भीतर तक किए गए हैं।
यह भी पढ़े -युद्ध में ड्रोन व काउंटर ड्रोन की बड़ी भूमिका, हमें आत्मनिर्भर ड्रोन इकोसिस्टम की जरुरत राजनाथ सिंह
30 से ज्यादा ड्रोन तबाह
यूक्रेन ने ताजा हमला रूस के योरोस्लाव इलाके में स्थिति एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर किया है। यहां पर ड्रोन हिट की वजह से आग लग गई थी। हालांकि, स्थानीय गवर्नर ने कहा कि 30 से ज्यादा ड्रोन को बीच रास्ते में ही तबाह कर दिया गया, लेकिन इसकी वजह से कुछ इमारतों और एक कमर्शियल फैसिलिटी को काफी नुकसान पहुंच है।
इसके अलावा यूक्रेन ने बाल्टिक सागर के किनारे स्थित रूस के उस्त-लुगा ऑयल टर्मिनल पर भी हमले किए गए थे, जो पिछले हफ्तें दो बार किए थे। इस दौरान तेल लोडिंग स्टेशन और स्टोरेज टैंक को काफी नुकसान हुआ था। इन हमलों के बाद सेंट पीटर्सबर्ग के नजदीक एयर पॉल्यूशन की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
रूस की आर्थिक व्यवस्था?
जानकारी के मुताबिक, रूस की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा तेल की कमाई माना जाता है। मॉस्को का करीब एक-तिहाई राजस्व तेल से ही आता है। ऐसे में इन हमलों की वजह से सीधी असर उसकी वित्तीय स्थिति पर हो सकता है।
Created On :   29 March 2026 7:40 PM IST












