Israel-US-Iran War: तेहरान की यूनिवर्सिटी पर अमेरिका-इजराइल का हमला, हमले से बौखलाए ईरानी राष्ट्रपति, जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी

तेहरान की यूनिवर्सिटी पर अमेरिका-इजराइल का हमला, हमले से बौखलाए ईरानी राष्ट्रपति, जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ जारी है। इस बीच अमेरिका-इजराइल ने ईरान में संयुक्त हमले को अंजाम दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ जारी है। इस बीच अमेरिका-इजराइल ने ईरान में संयुक्त हमले को अंजाम दिया है। इजराइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान स्थित एक यूनिवर्सिटी की इमारत को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद इमारत खंडहर में तब्दील हो गई। ईरान के राष्ट्रपति ने दोहराया कि अगर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया, तो तेहरान "कड़ा जवाब" देगा।

उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी नौसेना के जहाज को निशाने बनाते हुए एक वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेंट्र कमांड ने कहा, "दशकों से ईरानी नौसैनिक जहाज क्षेत्रीय जलक्षेत्र में वैश्विक समुद्री यातायात को धमकाते और परेशान करते रहे हैं, लेकिन अब वह दौर खत्म हो चुका है।"

यह भी पढ़े -'नरक में आपका स्वागत है..', जमीनी हमला करने की तैयारी कर रहे अमेरिका को ईरान की धमकी

ईरान की यूनिवर्सिटी पर इजराइल-अमेरिका का हमला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को वीडियो में तेहरान स्थित ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IUST) परिसर में मलबा और नुकसान दिखाई दे रहा है। ईरानी मीडिया के अनुसार, यह नुकसान अमेरिकी-इजराइली हमले के बाद हुआ है। वीडियो में हमले के बाद क्षतिग्रस्त इमारतें नजर आ रही है। इसके अलावा घटनास्थल पर चिंगारियां और धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। जबकि, एक व्यक्ति सर्चलाइट की सहायता से नुकसान का मुआयना करते नजर आ रहा है।

रॉयटर्स ने वीडियो में नजर आ रही इमारतें और कैंपस के लेआउट के आधार पर लोकेशन की पुष्टि IUST के रूप में की है। उपलब्ध फाइल और सैटेलाइट तस्वीरों से मेल खाती है।

ईरान के राष्ट्रपति ने जवाबी कार्रवाई करने की कही बात

हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है। इसकी सटीक तारीख की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, 28 मार्च से पहले कोई वर्जन ऑनलाइन नहीं प्राप्त हुआ है।

ईरानी मीडिया के अनुसार, 28 मार्च को यूनिवर्सिटी पर हमला हुआ है। इसके अलावा, ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर जंजान में एक रिहायशी इलाके पर अमेरिकी-इजरायली हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत और 7 के घायल होने की खबर है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया गया, तो ईरान इसका जवाब मजबूती से देगा। ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्र के देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन से यह युद्ध चलाने की अनुमति न दें।

Created On :   28 March 2026 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story