US-Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया बड़ा हमला! इलाके में दिखाई दिया काले रंग का गुब्बार

अमेरिका और इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया बड़ा हमला! इलाके में दिखाई दिया काले रंग का गुब्बार
अमेरिका-इजरायल और ईरान लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच खबर मिली है कि ईरान में एक ताजा बड़ा हमला हुआ है। ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि उसके न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया गया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच खबर मिली है कि ईरान में एक ताजा बड़ा हमला हुआ है। ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा करते हुए कहा कि उसके न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया गया है। जिसमें हेवी-वॉटर प्लांट और येलोकेक प्रोडक्शन प्लांट शामिल है। वहीं, ईरानी फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिका और इजरायल के ताजे हमले में मध्य ईरान में स्थित एक हेवी वॉटर रिएक्टर को नुकसान पहुंचा है।

परमाणु कार्यक्रम के लिए अहम?

फार्स न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में सेंट्रल मरकजी प्रांत के एक अधिकारी हसन गमारी के हमले से लिखा, "खोंदाब हेवी वॉटर कॉम्प्लेक्स को अमेरिकी और इजरायली दुश्मन के हमले में दो फेज में निशाना बनाया गया।" ईरान के ये दोनों प्लांट परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से जुड़े हुए अहम माने जाते हैं। हेवी-वॉटर मुख्य रूप से परमाणु रिएक्टरों में न्यूट्रॉन की गति को धीमी करने के लिए उपयोग किया जाता है, जबकि येलोकेक यूरेनियम अयस्क से निकाला गया यूरेनिमय का शुरुआती केंद्रित रूप माना जाता है। जो पीले लंग का एक पाउडर होता है।

10 बार किया गया हमला

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह हमला खोंदाब पावर प्लांट पर किया गया है। यहीं पर लगभग 10 बार हमले किए जा चुके हैं। ताजा हमले के दौरान यहां से काला धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा था। इस हमले में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा रेजिएशन की भी को खबर नहीं मिली है। यह प्लांट ईरान के मध्य भाग में अराक शहर के पास खोदाब क्षेत्र में बनाया गया है। पहले इसे अराक हेवी रिएक्टर या IR-40 के नाम से पहचान दी गई थी। जिसका नाम 2017 में बदलकर आधिकारिक रूप से खोंदाब हेवी वॉटर रिसर्च रिएक्टर कर दिया गया।

Created On :   28 March 2026 12:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story