Israel-Iran War: ईरान ने 'थैक्यू इंडिया' लिखकर इजरायल पर दागी मिसाइलें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

ईरान ने थैक्यू इंडिया लिखकर इजरायल पर दागी मिसाइलें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया लिख रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग अब भयावह रूप लेती जा रही है। इस युद्ध से मिडिल-ईस्ट के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया लिख रहे हैं।

दरअसल, जंग के 28वें दिन ईरान ने इजरायल पर 83वीं बार मिसाइल से अटैक किया। लेकिन इस बार ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखकर भेजा। भारत की ही तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। इसे लेकर ईरान की तरफ से कहा गया कि यह कदम उन देशों के प्रति आभार जताने के लिए है जिन्होंने उसका समर्थन किया। देखें वीडियो....

वहीं, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने बताया कि यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया। इन हमलों में मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी आर्मी बेस भी शामिल थे।

10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक जुटा रहा ईरान

ईरान ने 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक जुटाने का दावा किया है। यह फैसला उसने अमेरिका के जमीनी हमला करने की आशंका के चलते किया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिका ईरान पर जमीनी हमला कर सकता है, जिसके चलते सेना में युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवाओं में सेना में भर्ती होने की होड़ मची हुई है। वे बड़ी संख्या में युवा बसीज, रिवोल्यूशनरी गार्ड और सेना में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

उधर, ईरान की सेना ने मिडिल ईस्ट के देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वहां के होटलों में अमेरिकी सैनिक ठहरेंगे, तो उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। ईरान सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेकारची ने स्थानीय मीडिया से कहा, “जब सभी अमेरिकी सैनिक किसी होटल में चले जाते हैं, तो हमारे नजरिए में वह होटल भी अमेरिकी ठिकाना बन जाता है। हम चुप नहीं रह सकते, जवाबी कार्रवाई में हम वहीं हमला करेंगे जहां वे मौजूद होंगे।”

Created On :   27 March 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story