US-Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां बढ़ी! ईरान ने क्यों लगाए दोहरे रवैये का आरोप?

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां बढ़ी! ईरान ने क्यों लगाए दोहरे रवैये का आरोप?
मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर ईरान का एक बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर ईरान का एक बयान सामने आया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने अपनी टिप्पणी में अमेरिका पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। वो कहते हैं, "अमेरिका एक तरफ शांति का ढोंग करता है और युद्ध खत्म करने की बात कहता है, दूसरी तरफ लगातार मध्य पूर्व में लगातार नए सैन्य हथियार भेज रहा है।" उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि शांति की बात पर तभी भरोसा किया जाएगा, जब अमेरिका भी उसी दिशा में काम करता दिखेगा।

ईरान की नई तैयारी?

गलिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति का संदेश दे रहा है, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ हो ही बया कर रही है। वह लगातार सैन्य उपकरण भेज रहा है। उनका कहना है कि अमेरिका को ऐसा लग रहा है कि ईरान उसकी रणनीति नहीं समझ पा रहा है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वो कहते हैं कि तेहरान उनकी सभी चालों को समझ चुका है और उसी के आधार पर अपनी तैयारी भी कर चुका है।

ईरानी संसद अध्यक्ष बताते हैं कि किसी भी देश की पहचान उसके बयानों से नहीं, बल्कि उसके कदमों से होती है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका वास्तव में क्षेत्र में शांति चाहता है तो उसको इसी दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।

10 दिनों तक हमले रोकने का प्रस्ताव

मोहम्मद बागेर गलिबाफ का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष बढ़ते जा रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में ईरानी सूत्र के हवाले से बताया कि कुछ मध्यस्थों ने ईरान और अमेरिका के सामने 10 दिनो तक हमले रोकने का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद अंतरिक समझौते को दोबारा से शुरू करने की संभावनाओं को तलाशना है। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से इस प्रस्ताव पर आधिकारिक सहमति नहीं दी है।

Created On :   20 July 2026 8:14 PM IST

Tags

Next Story