Hamas New Chief: खलील अल-हय्या को चुना आतंकी संगठन हमास का नया प्रमुख, गाजा युद्ध में निभाई ये भूमिका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंकी संगठन हमास ने अपना नया नेता चुना लिया है। संगठन ने ऐलान किया है कि खलील अल-हय्या को हमास का प्रमुख चुना गया है। इससे पहले वे गाजा में संगठन के पॉलिटिकल ब्यूरो के प्रमुख पद पर नियुक्त थे। उनके चुनाव के लिए हमास के भीतर चुनाव हुआ था। इसके बाद उनके नाम की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पॉलिटिकल ब्यूरो का प्रमुख होते हुए कई अहम काम किए हैं।
यह भी पढ़े -'गाजा में इजरायली सेना का नरसंहार जारी' नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तार वारंट, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा
गाजा में नरसंहार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजा युद्ध समाप्त करने और बंधकों की रिहाई को लेकर हुई बातचीत में खलील को मुख्य वार्ताकार बनाया गया था। ये जंग 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले और नरसंहार के बाद शुरू हुई थी। हमास नेता याह्या सिनवार और इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पिछले दो सालों से इस संगठन को पांच सदस्यों वाली एक काउंसिल संभाल रही थी। इसमें अल-हय्या भी शामिल था।
गाजा छोड़ कतर में बसे
गाजा पट्टी में अल-हय्या का जन्म हुआ था, जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादा समय बिताया है। लेकिन 7 अक्टूबर के नरसंहार से कुछ समय पहले ही वह गाजा छोड़कर कतर चला गया था। इसके बाद से वे मुख्य रूप से वहीं पर रहते थे। यहां पर रहते हुए उन्होंने अरब की राजनीतिक नेतृत्व से बातचीत जा रखी थी। वहीं, जुलाई, 2024 में तेहरान की यात्रा के दौरान वो हनिया के साथ था। इसी दौरान हानिया की हत्या हुई थी।
गाजा युद्ध पर बोले थे क्या?
अलील अल-हय्या ने 7 अक्टूबर के हमले को लेकर बताया था कि इसका उद्धेश्य जेल में बंद फिलिस्तीनियों को छुवाना था। इसी वजह से इजरायली सैनिकों को पकड़ा था, ताकि 'प्रिजनर स्वैप' किया जा सके। वे हाईलाइनर विचारधार को फॉलो करने वाले है। उसने 7 अक्टूबर, 2023 के हमले का बचाव किया और इसे 'महान कार्य' माना था। वो मानते हैं कि इस वजह से फिलिस्तीनी मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर आया है।
Created On :   20 July 2026 7:16 PM IST












